ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

देर रात भिड़े दो पक्ष ,फायरिंग में एक युवक के पैर में लगी गोली

हरियाणा| आपसी विवाद को लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में शनिवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। एक युवक के पैर में गोली लगी। दूसरे युवक के सिर में खोल लगा है। मामले की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस और एसपी डॉ. अर्पित जैन घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। एक मरीज को सिरसा से रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बाइपास रोड पर संजय कॉलोनी और तेलिया वाली गली निवासी युवकों का आपस में देर रात को कोई विवाद हो गया जिसके बाद वह नागरिक अस्पताल पहुंचे। दोनों पक्षों के युवक नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी भवन में पहुंचे। वहां भी दोनों गुटों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने गोलियां चला दी। एक युवक के पैर में गोली लगी, जबकि बीच बचाव में आए एंबुलेंस चालक के सिर पर खोल लगा है। वहीं बचाव के लिए आए स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों के भी घायल होने की जानकारी है।

Related Articles

Back to top button