ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

एलन मस्क यूक्रेन के लिए जारी रखेंगे स्टारलिंक की फंडिंग

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क क्या चाहते हैं, यह शायद वह खुद भी नहीं जानते हैं। एलन मस्क ने युद्ध से पस्त देश यूक्रेन में अपनी कंपनी स्टारलिंक की सैटेलाइट बेस्ड फ्री इंटरनेट सर्विस जारी रखने की बात कही है। जबकि इससे पहले उन्होंने संकेत दिए थे कि यूक्रेन में उनकी कंपनी द्वारा दी जा रही इंटरनेट सर्विस ठप पड़ सकती है।मस्क ने ट्विटर पर लिखा, स्टारलिंक को अभी भी पैसों का नुकसान हो रहा है और अन्य कंपनियों को टैक्सपेयर के अरबों डालर मिल रहे हैं। हम यूक्रेन सरकार को फ्री में फंडिंग करना जारी रखेंगे।मस्क ने शुक्रवार को कहा था कि स्पेसएक्स यूक्रेन में स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस के लिए अनिश्चित काल तक फंड रिलीज़ नहीं कर पाएगा। इस पर अमेरिकी मिलिट्री ने कहा था कि वो इंटरनेट सर्विस के लिए फंडिंग को लेकर मस्क की कंपनी के साथ बातचीत कर रहे हैं।रूस के यूक्रेन पर भीषण हमले के बीच यूक्रेनी नागरिकों के लिए इस समय स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस बहुत जरूरी है, ताकि वह दुनिया के बाकी देशों और बाहर रहने वाले अपने रिश्तेदारों से संपर्क में बने रह सके।जानकारी के मुताबिक, दुनियाभर में जिन इलाकों में इंटरनेट की पहुंच कम है, वहां स्टारलिंक इंटरनेट मुहैया कराने के लिए 2000 सैटेलाइट्स का उपयोग करती है। बता दें कि एलन की एक कंपनी स्पेसएक्स  ‘स्टारलिंग’ को आपरेट करती है, जो एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है। स्टारलिंक 40 से ज्यादा देशों को इंटरनेटसर्विस की सुविधा देती है।

Related Articles

Back to top button