ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

थाना निरार पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्कर एवं 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 पेटी अवैध शराब व कार जब्त की

मुरैना, पुलिस अधीक्षक, मुरैना समीर सौरभ द्वारा जिले में अवैध शराब / मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय करने वालों एवं ईनामी फरारी आरोपियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान संचालित कर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को प्रभावी कार्यवाही किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना के निर्देशन एवं एसडीओपी कैलारस श्री रवि सोनेर के मार्गदर्शन में थाना निरार पुलिस द्वारा दिनांक 11.02.2025 की मध्य रात्रि को 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 पेटी अवैध शराब एवं 01 कार कीमती करीबन 3,37000/- को जब्त किया गया। दिनांक 11.02.2025 को उनि शम्भूदयाल बाथम थाना प्रभारी निरार को जरिये मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना हाजा के अपराध क्रमांक अप.क्र. 14/23 धारा 307 323 324 294 147,148,149 भादवि, अप. क्र. 06/24 धारा 308, 294, 147 148, 149 आदवि, 25,27 आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे 10,000/- रूपये का ईनामी आरोपी पप्पू उर्फ अतरसिंह गुर्जर को भंवरपुरा से पहाड़गढ़ रोड मरा के कच्चे रास्ते से अपने घर की तरफ मानपुर आ रहा है। मुखबिर की उक्त सूचना से थाना प्रभारी निरार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। तदोपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरार एवं थाना प्रभारी पहाड़गढ़ की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर चैकिंग लगाकर थाना निरार के 10000/- के ईनामी आरोपी पप्पू उर्फ अतरसिंह गुर्जर को मय कार के पकडकर कार की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी में 07 पेटी देशी शराब की रखी मिली, जिसके संबंध में वैध लायसेंस चाहने पर न होने बताया गया। आरोपी का उक्त कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय होने से मौके पर से उक्त क्विड कार क्रमांक MP07CF-4035 कीमती करीबन 3,00,000/- एवं 07 पेटी अवैध देशी शराब कीमती 37000/- इस प्रकार कुल मशरूका कीमती करीबन 3,37,000/- को विधिवत् जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है, जिनका विवरण निम्नानुसार है- आदतन अपराधी पप्पू उर्फ अतर सिंह गुर्जर पुत्र का आपराधिक रिकॉर्ड:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button