ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

राजगढ़ के कलेक्टर हर्ष दीक्षित को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बने निजी सचिव।

भोपाल । राजगढ़ के डीएम हर्ष दीक्षित को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनको केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सचिव बनाया गया है।स्पेशल डीजी (ट्रेनिंग) संजय झा बुधवार को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह 1991 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रबंध आलोक रंजन को स्पेशल डीजी बनाया गया है। शासन ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया। बता दें कि संजय झा परिवहन आयुक्त थे, जिन्हें गुना बस हादसे के बाद वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया था। अब एक महीने बाद 31 अगस्त को स्पेशल डीजी एवं डायरेक्टर अभियोजन सुषमा सिंह सेवानिवृत होंगी। उनके स्थान पर एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव स्पेशल डीजी बनेंगी। इसी वर्ष 30 नवंबर को डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत होने पर एक स्पेशल डीजी को डीजीपी बनने का अवसर मिलेगा। ऐसे में स्पेशल डीजी का एक पद रिक्त होने पर एडीजी तकनीकी सेवाएं योगेश मुद्गल को डीजी बनने का मौका मिलेगा। काडर व नॉन काडर के बनाए गए हैं 12 बता दें कि प्रदेश में डीजी काडर के पांच पद हैं। प्रदेश में काडर और नॉन काडर मिलाकर इसके 12 पद बनाए गए हैं। काडर पद में डीजीपी के अतिरिक्त चेयरमैन पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन, डीजी होमगार्ड, डीजी जेल और स्पेशल डीजी (प्रशिक्षण) के पद शामिल हैं। लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में भी डीजी का पद हैं, लेकिन यह काडर पद नहीं है। ये पुलिस अधिकारी होंगे सेवानिवृत सुषमा सिंह स्पेशल डीजी- 31 अगस्त राजेश कुमार गुप्ता एडीजी- 30 सितंबर अनिल कुमार गुप्ता एडीजी- 30 सितंबर आरके हिंगणकर डीआइजी - 31 अक्टूबर सुधीर कुमार सक्सेना- डीजीपी- 30 नवंबर महेंद्र सिंह सिकरवार आइजी- 31 दिसंबर राजगढ़ के डीएम बने जेपी नड्डा के निजी सचिव मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कलेक्टर हर्ष दीक्षित को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का निजी सचिव बनाया हैं। केंद्र सरकार ने हर्ष दीक्षित की नियुक्ति के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने से पांच वर्ष की अवधि के लिए की है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र लिखकर कहा कि हर्ष दीक्षित को नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश के साथ तत्काल मुक्त किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button