ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जबलपुर में दिलदहला देने वाली घटना, प्यार और शादी की जिद में युवक ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग।

जबलपुर में दिलदहला देने वाली घटना, प्यार और शादी की जिद में युवक ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग . जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक तरफा प्यार और शादी की जिद करते हुए एक सनकी युवक ने पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास किया। हालांकि इस घटना में युवक भी जल गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है दिल दहला देने वाली इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक महिला को जलाता हुआ नजर आ रहा है। बचने के लिए महिला आरोपी के पास पहुंचती है तो युवक भी आग की लपटों में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और गंभीर रूप से झुलसी महिला और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर जांच में जुटी हुई है जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के मस्ताना चौक में महिला को दिनदहाड़े जिंदा जलाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरा मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। इलाके के ही रहने वाले नरेंद्र पंजाबी नाम का युवक एक महिला से शादी करने की जिद कर रहा था। इनकार करने पर युवक ने महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला की उम्र 40 साल बताई जा रही है। महिला की 12 साल की बड़ी बेटी पिता के साथ रहती है, जबकि 9 साल की बेटी और 7 साल का बेटा उसके साथ रहते हैं। पति से अलग होने के बाद शुरुआत में महिला किराए के मकान में रही। फिलहाल वह मां-पिता के साथ रह रही है आरोपी ऑटो ड्राइवर 40 साल का नरेंद्र पंजाबी अविवाहित है। महिला की दुकान के पास उसका आना-जाना होता था दोनों में बातचीत होने लगी वह दुकान पर आकर बैठने लगा मंगलवार को भी वह दुकान पर पहुंचा और महिला के सामने शादी करने की बात रखी मना करने पर वह नाराज हो गया वह पेट्रोल से भरी बोतल भी साथ लाया था शादी से इनकार करने पर उसने महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी आग लगने के बाद महिला इधर उधर भागने लगी उसने आरोपी युवक को पकड़ लिया, जिससे वह भी झुलस गया। दोनों को रांझी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार, घायल महिला सपना यादव रांझी इलाके के मस्ताना चौक में फूल माला की दुकान चलाती है। पति से अलग होने के बाद पिछले 8 सालों से मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि 4 साल से महिला और युवक के बीच बातचीत होती थी, जिसे युवक ने प्रेम समझा और शादी करने का दबाव बनाने लगा। महिला के परिजनों का आरोप है कि इलाके का रहने वाला काकू उर्फ नरेंद्र पंजाबी महिला को लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत रांझी थाने में भी कई बार की गई, लेकिन पुलिस द्वारा कारर्वाई नहीं करने से युवक के हौसले बुलंद हो गए और उसने इस वारदात को अंजाम दिया पुलिस की मानें तो दोनों के बीच पिछले 4 सास से जान पहचान थी। इसी के चलते युवक महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जबकि महिला पहले से ही तीन बच्चे होने की दुहाई देकर शादी से इनकार कर रही थी। रांझी थाना के एसएसआई के के पांडे ने बताया कि मस्ताना चौक पर सपना यादव फूल माला की दुकान लगाती है। पिछले 4 सालों से दोनों के बीच बातचीत होती थी। मंगलवार को युवक उसके पास पहुंचा और शादी करने की जिद करने लगा। महिला के इनकार करने पर आरोपी आग बबूला हो गया और उसने महिला पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button