ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना नकाबपोश बदमाश झपट्टा मारकर महिला का बाला खींचकर भागा।

मुरैना में चोरो बदमाशों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है बता दें दो नकाबपोश बदमाश एक महिला के कान से बाला खींच कर भाग गया बाला खींचने के चक्कर में उसका कान फट गया। बदमाश बाला खींचकर भाग गए। घटना के बाद महिला सिविल लाइन थाने पहुंची जहां से उसे अस्पताल भेज दिया गया। घटना मंगलवार देर रात की है। बता दें कि, मुरैना शहर से लगे अतरसुमा निवासी महिला गीता पत्नी मुरारी कुशवाहा अपने बड़े बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर जा रही थी। जैसे ही वह मुरैना के आरटीओ चेक पोस्ट के पास पहुंची, लाल रंग की पल्सर पर सवार दो बदमाश जिनके मुंह बांधे हुए थे आए। उन्होंने उसकी बाइक के बगल में आकर उसके कान पर हाथ मारा और उसके कान मैं पहने हुए सोने का एक बाला झपट्टा मारकर ले गए। इस घटना में महिला का कान फट गया और उसके कान से खून रिसने लगा। पुलिस थाने पहुंची महिला इस घटना से बौखलाई महिला दर्द से कराहती हुई सिविल लाइन थाने पहुंची तथा थाना प्रभारी को पूरी घटना बताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उसका इलाज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button