ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूल शिक्षक विहीन, मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब।

भोपाल। राजगढ़ जिले की दर्जनों शासकीय शालाओं में एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई चौपट है. इस मामले को संज्ञान में लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने नोटिस जारी किया है. इसके अलावा मण्डला जिले के ग्राम अहमदपुर में संचालित नवीन प्राथमिक शाला जिसका स्वयं का भवन न होने से वर्ष 2013 से शाला पुराने पंचायत भवन में संचालित हो रही है, जो मरम्मत के अभाव के चलते भवन जीर्ण-शीर्ण हो गया है. इस कारण भवन में पढ़ने वाले बच्चों को जान का खतरा बना हुआ है. आयोग ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है. दतिया के स्कूल में भरा पानी दतिया जिले के वार्ड नं 32 में स्थित हरिजन बस्ती प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में भारी बारिश होने के दौरान स्कूल परिसर में बारिश का पानी भर गया है. बारिश पानी विद्यालय के अंदर भरने से टेबल-कुर्सियां पूरी तरह डूब गईं.स्कूल के प्रधानाध्यापक का कहना है कि हर साल स्कूल में पानी भरता है. इसकी शिकायत प्रशासन से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है. मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, दतिया से मामले की जांच कराकर स्कूल में पानी का भराव होने के संबंध में की गई कार्रवाई प्रतिवेदन एक माह में मांगा है. शहडोल में दबंग ने की दलित युवक की पिटाई शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के बोडरी में एक दलित युवक के साथ कुछ दबंगों द्वारा मारपीट करने की घटना सामने आई है. गाली-गलौज करने का वीडियो बनाने पर दबंग ने दलित युवक के साथ मारपीट की. दबंग दलित युवक को देखकर अक्सर गाली-गलौज करता था, जिसका वीडियो दलित युवक ने बनाया तो दबंग ने उसके साथ मारपीट कर दी. मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, शहडोल से घटना में की गई कार्रवाई के संबंध में एक माह में प्रतिवेदन मांगा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button