ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ग्वालियर

वाहनों का बकाया टैक्स जमा करने ’’सरल समाधान योजना’’

मुरैना 10 अक्टूबर 2022/परिवहन विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा वाहनों पर बकाया टैक्स को जमा कराने के लिए ’’सरल समाधान योजना’’ शुरू की गई है। वाहन मालिक इस योजना का लाभ उठाकर बकाया टैक्स के भुगतान में निर्धारित छूट प्राप्त कर सकते है। वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें। ’’सरल समाधान योजना’’ की अधिसूचना जारी होने के 30 सितम्बर 2022 को वाहन पर  बकाया मोटरयान कर तथा शास्ति की राशि पर छूट प्रदान की जायेगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए वाहन स्वामी को कुल बकाया राशि को एकमुश्त जमा कराना होगा। 30 सितम्बर 2022 तक किसी वाहन पर मोटरयान कर एवं शास्ति की बकाया राशि को इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2023 तक एकमुश्त जमा कराया जा सकता है। इस योजना की अधिसूचना जारी होने की तारीख 30 सितम्बर 2022 को 05 वर्ष तक पुराने पंजीकृत वाहन पर मोटरयान कर की राशि पर 10 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। इसी प्रकार 05 वर्ष से अधिक किंतु 10 वर्ष तक पुराने पंजीकृत वाहन पर 20 प्रतिशत, 10 वर्ष से अधिक पुराने पंजीकृत वाहन पर 30 प्रतिशत एवं 15 वर्ष से अधिक पुराने पंजीकृत वाहन, जिनके वाहन स्वामी अपनी स्वैच्छा से पंजीकरण निरस्त कराना चाहते हैं, उन्हें 90 प्रतिशत मोटरयान कर की राशि पर छूट प्रदान की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button