ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

विजयपुर पार्वती बड़ौदा गांव में 5 थानों की पुलिस ने छापामारी करके 108 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने का सामान जप्त किया।

(पंकज श्रीवास) विजयपुर, शनिवार को तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच जिले की 5 थानों की पुलिस ने अवैध शराब बनाकर बेचने का काम करने वाले शराब तस्कर के घर पर छापामारी करके 1आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके कब्जे से 108 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने का सामान बरामद हुआ है। जिसकी जानकारी एसडीओपी राजेश तिवारी ने दोपहर साढ़े 3 बजे प्रेसनोट जारी करके दी है। मामला विजयपुर थाना इलाके के पार्वती बड़ौदा गांव का है। एसडीओपी राजेश तिवारी द्वारा जानकारी दी गई है कि, आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले की पुलिस के द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इसी के क्रम में जिले के एसपी अभिषेक आनंद को बीते शुक्रवार की देर रात किसी मुखबिर द्वारा फोन पर सूचना दी गई थी कि पार्वती बड़ौदा गांव में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही है। इसे लोकसभा चुनाव में मतदान को प्रभावित करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इस सूचना पर एसपी ने त्वरित एक्शन लेते हुए विजयपुर, चिलवानी , अगरा, मगरधा और गसवानी पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करने के लिए भेजा। इनका क्या कहना है इस बारे विजयपुर एसडीओपी राजेश तिवारी का कहना है कि पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी के घर से आरोपी को दबोच लिया।एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी लड्डू बंजारा निवासी पार्वती बड़ौदा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button