ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

हल्द्वानी पहले मारी तीन गोलियां, फिर शव को पटरी पर फेंक दिया; मां की दवा लेने गए बेटे को भी उतारा मौत के घाट।

हल्द्वानी। मां की दवा लेने के लिए घर से निकले बेटे को उपद्रवियों ने गोली मार दी। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद युवक की मां का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। वीडियो में महिला बता रही हैं कि उनका बेटा अजय दवा लेने के लिए गया था। इसी बीच बेटे को गोली मार दी गई। पुलिस वीडियो प्रसारित होने के बाद युवक का पता लगा रही है। गोली लगने से पांच लोगों की हुई मौत बनभूलपुरा में उपद्रवियों ने बर्बरता के साथ लाइसेंसी व अवैध असलहों से गोलियां बरसाईं। बवाल में जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उन सभी को गोली लगी। बाजपुर के प्रकाश कुमार को तीन गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया। फिर शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव बरामद किया। बनभूलपुरा में उपद्रव के दौरान अधिकांश पुलिस कर्मी लाठी-डंडों के भरोसे थे, जबकि दूसरी ओर से महिला, पुरुष व बच्चे लगातार पथराव कर रहे थे। इसमें सैकड़ों पुलिस कर्मी लहूलुहान हो गए। पथराव के बाद उपद्रवियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें बाजपुर के प्रकाश कुमार, बनभूलपुरा के फईम कुरैशी, जाहिद, मो. अनस, शब्बाद की मौत हो गई। पांचों लोगों की गोली से हुई मौत बता रही है कि उपद्रवियों के पास वैध व अवैध दोनों तरह के असलहे थे। उन्हें किसी का भय नहीं था। बाजपुर के प्रकाश का शव बनभूलपुरा में इंदिरानगर गेट के पास रेलवे पटरी पर मिला है। उसके शरीर पर तीन गोलियां लगी हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इधर, शुक्रवार को पुलिस ने चार मुस्लिम लोगों के शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम शवों को स्वजन को सौंपा और सुपुर्द ए खाक करा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button