ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बिहार

प्राण-प्रतिष्ठा के दिन पटना के महावीर मंदिर में मनेगा उत्सव, प्रांगण में जलाए जाएंगे 1100 दिये

पटना: अयोध्या में नए मन्दिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राजधानी पटना के महावीर मन्दिर में उत्सव मनाया जाएगा। 22 जनवरी को महावीर मन्दिर के दक्षिणी कोने पर स्थित सीता-राम की प्रतिमा के सामने सुबह 9 बजे से अखंड कीर्तन का आयोजन होगा। रात्रि 9 बजे तक रामचरितमानस से रामजन्म प्रसंग एवं अन्य रामधुन कीर्तन होगा।

फूलों से सजाया जाएगा महावीर मन्दिर
महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर में रामलला की स्थापना का जो संकल्प वर्षों पहले लिया गया, उसके पूरा होने पर उत्सव का आयोजन होगा। महावीर मन्दिर को फूलों से सजाया जाएगा। 22 जनवरी को दोपहर में अयोध्या में रामजन्मभूमि पर नए मन्दिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पटना के महावीर मन्दिर में दोपहर 2 बजे से शुद्ध देशी घी में तैयार हलवा प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया जाएगा। अयोध्या में होनेवाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण महावीर मन्दिर परिसर में लगे एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। संध्या 6 बजे महावीर मन्दिर प्रांगण में 1100 दिए जलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पूरे उत्साह से मनाया जाएगा उत्सव
आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि लंका विजय के बाद जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्यावासियों ने पूरे नगर में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। 22 जनवरी को रामजन्मभूमि पर नए मन्दिर में रामलला प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा वैसी ही खुशी का अवसर है। इस अवसर पर महावीर मन्दिर में पूरे उत्साह से उत्सव मनाया जाएगा। महावीर मन्दिर में भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस अवसर पर 10 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button