ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

दरगाह खादिम ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात

अजमेर | विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के गद्दीनशीन व खादिम सैयद फखर काजमी चिश्ती ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।वे उनके बुलावे पर मुंबई स्थित राजभवन पहुंचे,जहां फखर काजमी चिश्ती ने राज्यपाल को परंपरा के अनुसार दस्तारबंदी और शॉल ओढ़ा कर जियारत के लिए अजमेर दरगाह शरीफ आमंत्रित किया।सैयद फखर काजमी चिश्ती और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मुलाकात करीब एक घंटे चली।राज्यपाल ने सूफी संतों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में शांति और भाईचारे का पैगाम जो सूफी और संतों ने दिया है, वो आज तक कोई न दे सका।सूफी संत समस्त देशवासियों को एक होकर रहने की बात कहते चले आएं हैं।बता दें कि सैयद फखर काजमी इन दिनों पांच दिवसीय मुंबई यात्रा पर हैं।

Related Articles

Back to top button