ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

Christmas Bank Holidays 2023: क्रिसमस पर बैंकों में कितने दिन की छुट्टी, यहां देखिए शहरवार लिस्ट

नई दिल्ली। पूरे देश में क्रिसमस का उल्लास है। इस बीच, यह जान लेना जरूरी है कि क्रिसमस के मौके पर बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? यहां जानिए किस शहर में किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक की बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार, 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर देश भर में बैंक बंद हैं। कुछ राज्यों में क्रिसमस का जश्न 27 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसके कारण उन शहरों में बैंकों में अतिरिक्त छुट्टियां रहेंगी।

इन राज्यों में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

नागालैंड में 26 और 27 दिसंबर (सोमवार और मंगलवार) को भी क्रिसमस मनाया जाएगा। यहां बैंक तीन दिन बंद रहेंगे। मिजोरम की राजधानी आइजोल और मेघालय की राजधानी शिलांग में भी तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। अन्य शहरों में बैंक सिर्फ 25 दिसंबर को बंद रहेंगे। दिसंबर महीने में शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 18 आधिकारिक बैंक छुट्टियां हैं।

बैंक बंद, लेकिन ऑनलाइन सेवा चालू रहेंगे

  • निजी या सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बंद होने के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं देशभर में चालू रहेंगी।
  • एटीएम सेवा चालू रहेगी। एटीएम ठीक से काम करते रहें, इसलिए बैंकों ने उपाय किए हैं।

Related Articles

Back to top button