ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

Tanuja hospitalised: ICU में भर्ती हुईं 80 साल की तनुजा, ऑब्जर्वेशन में है काजोल की मां

मुंबई:  बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुजा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो इस समय आईसीयू में हैं।  80 साल की तनुजा इस समय जुहू के अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्र ने बताया कि तनुजा इस समय अंडर ऑब्जर्वेशन में हैं। बता दें कि तुनजा बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजोल की मां है उनकी दूसरी बेटी का नाम तनीषा है जो बिग बाॅस में दिखाई दी।

बता दें कि तनुजा ने फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी से शादी की थीकाजोल का काफी सक्सेसफुल करियर रहा है. वहीं, तनीषा को इतनी लाइमलाइट नहीं मिल सकी. लेकिन आजकल तनीषा रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस तनुजा  ने अपने करियर की शुरुआत ‘हमारी बेटी’ (1950) में की थी। इस फिल्म में वो अपनी बड़ी बहन नूतन के साथ नजर आई थीं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तनुजा को इस फिल्म में देखा गया था। इसके बाद साल 1961 में बतौर लीड हीरोइन तनुजा ‘हमारी याद आएगी’ फिल्म में नजर आईं। बाद में ‘ज्वेल थीफ’, ‘बहारें फिर भी आएंगी’, ‘पैसा या प्यार’, ‘हाथी मेरे साथी’ और ‘मेरे जीवन साथी’ में दिखीं।  वहीं,   तनुजा की हेल्थ पर अबतक बेटी काजोल और दामाद अजय देवगन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button