ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

बोले-अमृतपाल की करवाई जाए एजेंसियों से जांच,पन्नू कनेक्शन की आशंका,मान सरकार ने साध रखी चुप्पी

लुधियाना: पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा जानकारी देते।पंजाब की मान सरकार के खिलाफ आज भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने हल्ला बोल दिया। आज शर्मा सर्किट हाऊस पहुंचे। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान से पंजाब संभल नहीं और वह केजरीवाल के इशारे पर बाकी राज्यों में चौधर दिखाने जा पहुंचे है।शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने वोट पंजाब की बेहतरी के लिए डाली थी न कि गुजरात में समय व्यतीत करने के लिए।पंजाब में कोई ऐसा दिन नहीं है जब किसी युवा की नशा से मौत न हुई है। रोजाना नशा के कारण युवा मर रहे है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की नाकामियां गुजरात तक सोशल मीडिया के जरीये पहुंच रही है।गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी के झूठे वादों में आने वाले नहीं है। गुजरात के लोग हमेशा से ही नरेन्द्र मोदी का साथ देते रहे है। पंजाब में 6 महीने में व्यापारी दुखी है, लगातार अवैध माइनिंग चल रही है। कारोबारी परेशान है,बेरोजगार युवाओं को लाठियां पड़ रही है। पंजाब सरकार सिर्फ बोर्डों वाली सरकार है। सिर्फ विज्ञापन बांटे जा रहे है। जमीनी स्तर पर रही कोई काम नहीं हो रहा।पत्रकारों द्वारा पंजाब में ED द्वारा शराब ठेकेदारों पर आज हुए छापामारी पर शर्मा ने कहा ये वहीं शराब के व्यापारी है जिन्होंने दिल्ली में केजरीवाल के पास काम लिया हुआ था। दिल्ली में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। वहीं पालिसी पंजाब में लागू करवाई गई है जिस कारण अब यहां पर रेड हुई। कानून अपना काम कर रहा है।शर्मा ने कहा कि अमृतपाल के मामले में पंजाब सरकार के कड़े कदम उठाने चाहिए। सरकार के एजेंसियों की मदद से इस व्यक्ति की जांच करवानी चाहिए हो सकता है इसके पीछे खालिस्तानी पन्नू का भी हाथ हो सकता है।

Related Articles

Back to top button