ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

मिनी सचिवालय तक निकाला रोष मार्च, डीसी को केंद्र सरकार के लिए सौंपा ज्ञापन

अमृतसर: डीसी गुरप्रीत सिंह खेहरा को ज्ञापन सौंपते हुए एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी।पंजाब के अमृतसर में मंगलवार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGPC) को दी गई मान्यता के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान SGPC ने रोष मार्च निकाला और डीसी गुरप्रीत सिंह खेहरा को ज्ञापन सौंपा। यह रोष मार्च श्री अकाल तख्त साहिब से रवाना हुआ और मिनी सचिवालय तक पहुंचा।प्रदर्शन करते हुए SGPC सदस्य।श्री अकाल तख्त साहिब से रवाना हुए रोष मार्च में SGPC के सभी सदस्य पहुंचे। SGPC के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि शुरुआती समय में गुरुओं ने जिन रीति-रिवाजों को शुरू किया था, उन्हें बदला जा रहा है। यह ठीक नहीं है। लेकिन SGPC इसके लिए लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकारें सिखों को तोड़ना चाहती हैं और अलग-अलग करना चाहती हैं। लेकिन SGPC ऐसा होने नहीं देगी। इस दौरान ज्ञापन डीसी गुरप्रीत खेहरा को सौंपा गया। प्रधान धामी ने कहा कि केंद्र को सिखों के दर्द का पता होना चाहिए। वहीं इस दौरान उन्होंने बंदी सिखों को रिहा करवाने के लिए भी सभी सिखों को एक साथ चलने के लिए कहा।संबोधन करते हुए प्रधान धामी।सिग्नेचर मुहीम की भी होगी शुरुआतएडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि बीते दिनों ऐग्जैक्टिव की हुई बैठक में HSGPC मुद्दे को लेकर कई महत्वपूर्ण फैंसले लिए गए हैं। जल्द ही एसजीपीसी अब बुद्धिजीवियों की बैठक भी बुलाने वाली है। इतना ही नहीं, SGPC जल्द सिग्नेचर मुहीम की भी शुरुआत करने वाली है, ताकि लोगों की सहमति ली जाए। इसके बाद SGPC का एक वफद राज्यपाल व केंद्र सरकार से मिलेगा और उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Related Articles

Back to top button