ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट जारी, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 502 अंक टूटा

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में जारी रहा। विदेशी कोषों की निकासी तथा वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से बाजार धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 502.5 अंक टूटकर 63,546.56 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159.55 अंक के नुकसान से 18,962.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर लगभग तीन प्रतिशत टूट गया। कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही के एकीकृत शुद्ध लाभ में 61 प्रतिशत की गिरावट आई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, नेस्ले और टाइटन के शेयर भी नुकसान में थे।

सिर्फ एक्सिस बैंक का शेयर लाभ में कारोबार कर रहा था। एक्सिस बैंक ने सितंबर में समाप्त तिमाही में 5,864 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,236.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

Related Articles

Back to top button