ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

बादल अलबेला,चला-चली की बेला

बिलासपुर। मौसम में बदलाव का दौर प्रारंभ हो चुका है। वर्षा ऋतु की विदाई को लेकर परिस्थियां अनुकूल है।न्यायधानी में तीसरे दिन भी वर्षा दर्ज नहीं हुई। कुछ जगहों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। बादल अलबेला इधर उधर मंडरा रहे हैं। चला चली की बेला में मानसून है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक क्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम भारत और उससे लगे पश्चिम-मध्य भारत के कुछ और स्थानों से मानसून की विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई हैं। एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा और उससे लगे पश्चिम बंगाल तट के पास पहुंचने की संभावना है। बता दें कि ऐसी स्थिति में शहर में हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि मानसून इस सप्ताह विदा हो सकता है। हालांकि विदाई से पहले शहर में हल्की की वर्षा हो सकती है।

तापमान में आएगी गिरावट

न्यायधानी में आज से मौसम में बदलाव महसूस होगा। तापमान में गिरावट के साथ हल्की वर्षा की संभावना भी बनी हुई है। प्रदेश में दो अक्टूबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • सोमवार- बहुत हल्की से हल्की वर्षा के बीच सूर्य के दर्शन।
  • मंगलवार- सीजन की आखिरी बारिश होने का अनुमान
  • बुधवार- मौसम में ठंडक महसूस होगी। बादल छंटेंगे।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम
  • बिलासपुर 32.4 25.4
  • पेंड्रारोड 31.0 22.6
  • अंबिकापुर 27.7 23.0
  • माना 32.2 24.6
  • जगदलपुर 30.3 23.5

Related Articles

Back to top button