ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में तीसरे स्थान पर खिसके गौतम अदाणी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर के लिए गौतम अदाणी, जेफ बेजोस और लुइस वेटॉन के मुखिया बर्नार्ड अर्नाल्ट के बीच हाल के दिनों में तगड़ा मुकाबला दिखा है। इस बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के दुनिया के सबसे अमील व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 245 बिलियन डॉलर है। भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी बड़ी गिरावट के बाद भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। अमेजन कें संस्थापक जेफ बेजोस एक बार फिर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी बहुत थोड़े फासले से आगे हैं।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की डेली रैंकिंग के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब गौतम अदाणी की नेट वर्थ 135 बिलियन डॉलर यानी करीब 10.98 लाख करोड़ रुपये है। जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति 138 बिलियन डॉलर है। मंगलवार को गौतम अदाणी की संपत्ति में करीब 6.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि बेजोस की संपत्ति में 1.36 बिलियन डॉलर की संपत्ति का इजाफा हुआ है।

Related Articles

Back to top button