ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

खुद को एसआइ बताकर युवक ने एसडीएम कार्यालय में कर्मचारियों पर जमाई धौंस पहुंच गया हवालात

भोपाल। टीटी नगर स्‍थित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर भोपाल पुलिस में नौकरी कर चुके एक युवक ने जबर्दस्ती जाति प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास किया। सुनील सिलावट नामक इस युवक ने खुद को एसआइ बताया और एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों पर रौब गांठने की कोशिश की। सुनील सिलावट पहले भोपाल पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी करता था, लेकिन किसी बात पर उसने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को वह एसडीएम टीटी नगर कार्यालय में सीहोर जिले में रहने वाले अपने एक परिचित का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचा था।

एसडीएम कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने उसे बताया कि यह प्रक्रिया अब आनलाइन हो गई है, इसलिए एमपी आनलाइन सेंटर जाकर आनलाइन तरीके से ही आवेदन करना होगा। इस पर सुनील सिलावट ने कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम करने के लिए प्रयास किया। जब कर्मचारियों ने मना कर दिया तो सुनील सिलावट खुद को पुलिस अधिकारी बताकर धौंस जमाने लगा। कर्मचारियों ने उससे अपना आइकार्ड दिखाने को कहा, तो वह नहीं दिखा पाया। एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों ने इस मामले की सूचना अधिकारियों को दी, जिसके बाद उसे पकड़कर टीटी नगर थाने लाया गया। उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा एवं कर्मचारियों को धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की रीडर लक्ष्मी त्रिपाठी द्वारा मामले की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button