ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

5 बार कर चुका आत्महत्या की कोशिश, डॉक्टर बोले- मानसिक संतुलन ठीक | In Ludhiana jail, the hawalaati cut his wr, the police regered a case

लुधियाना: केन्द्रीय जेल लुधियाना।पंजाब के लुधियाना में केन्द्रीय जेल में एक हवालाती ने कलाई काट ली। आरोपी पिछले 5 महीने में 5 बार तेजधार वस्तु से कलाई काट चुका है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।पहले कहा जा रहा था कि जेल में बंद होने के कारण आरोपी का मानसिक संतुलन सही नहीं है, जिस कारण वह इस तरह के प्रयास कर रहा है। पुलिस द्वारा डॉक्टरी जांच करवाई गई तो डॉक्टर ने उसकी हालत को स्थिर बताया। आरोपी की हालत सही होने के बाद पुलिस ने उस पर मामला दर्ज किया। आरोपी का नाम सूरज है। उस पर कई मामले दर्ज हैं।जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट रमेश चंद के बताया कि 24 सितंबर को रात लगभग 8:15 बजे सूरज ने दरवाजे पर किसी धातु की तार से अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।उसे अस्पताल ले जाया गया और वह बच गया। उसी दिन उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।मामले की जांच कर रहे ASI गुरमीत सिंह ने कहा कि उन्हें 25 सितंबर को शिकायत मिली थी। जेल अधिकारियों ने यह भी बताया कि पिछले 5 महीनों में उसने कम से कम पांच बार आत्महत्या करने की कोशिश की है।पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद, उन्होंने भगवान महावीर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के एक बोर्ड से उसकी मेडिकल जांच करवाई ताकि यह पुष्टि हो सके कि वह मानसिक अवसाद में है या नहीं।डॉक्टरों के बोर्ड ने उसे सामान्य और मानसिक रूप से स्वस्थ घोषित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 6 में IPC की धारा 309 (आत्महत्या करने का प्रयास) और जेल अधिनियम की धारा 52 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Related Articles

Back to top button