ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

मंदसौर जिले में भावगढ़ फंटे पर बस पलटी तीन महिलाओं की मौत 19 घायल

 मंदसौर। मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र में महू-नीमच राजमार्ग पर स्थित भावगढ़ फंटे के रविवार दोपहर लगभग 3 बजे बस पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हुए हैं। बस भोपाल से नीमच जा रही थी। मौके पर दलोदा पुलिस पहुंच चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस जावरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। और भावगढ़ फंटे के यहां अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसके बाद रोड के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। मृतकों में एक महिला देवास की तथा दो महिलाएं मंदसौर की बताई जा रही हैं।

इनकी हुई मौत

हादसे में 74 वर्षीय गंगाबाई पत्नी बद्रीलाल डबकरा निवासी संजीत नाका मंदसौर, 60 वर्षीय नंदकुंवर पत्नी कमलसिंह राजपूत निवासी नई आबादी मंदसौर तथा 67 वर्षीय सीताबाई पत्नी हरिशंकर जोशी निवासी विजय नगर देवास की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button