ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

सीएम अशोक गहलोत ने नृसिंह चतुर्दशी पर नाथद्वारा मंदिर में किए दर्शन

उदयपुर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार शाम हेलीकॉप्टर से नाथद्वारा पहुंचे। जहां राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और जिला प्रभारी मंत्री उदय लाल आंजना ने हेलीपैड पर गहलोत का अपने क्षेत्र में स्वागत किया। गहलोत ने नाथद्वारा मंदिर में नृसिंह चतुर्दशी पर विशेष दर्शन किए।

हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर राजसमंद पहुंचे। फिर बाय रोड गुरुवार शाम नाथद्वारा बस स्टैंड पहुंचे। जहां आमजनता और कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से गहलोत वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ विश्वविख्यात श्रीनाथ  मंदिर पहुंचे। नृसिंह चतुर्दशी के अवसर सीएम ने मंदिर में ठाकुरजी की विशेष झांकी के दर्शन कर भगवान से आराधना की। कृष्ण भंडार के सुधाकर शास्त्री ने उनको रजाई ओढ़ाकर और पान का बीड़ा भेंट कर स्वागत किया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और जिले के प्रभारी मंत्री उदय लाल आंजना का भी स्वागत किया गया।

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न्यू कॉटेज पहुंचे। जहां कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। गहलोत का रात को न्यू कॉटेज में ही स्टे करने का कार्यक्रम है। सीएम शुक्रवार को सुबह श्रीनाथ मंदिर जाएंगे और मंगला झांकी के दर्शन करेंगे। इसके बाद त्रिनेत्र सर्कल पर महंगाई राहत कैंप में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को ही हल्दी घाटी युवा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में भी सीएम अशोक गहलोत शिरकत करेंगे। फिर सीएम हेलीकॉप्टर से आमेट उपखंड में माली समाज की ओर से हो रहे शतचंडी यज्ञ में शामिल होंगे।

 

Related Articles

Back to top button