ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

फर्जी दस्तावेज से करोड़ों की प्रापर्टी कराई अपने नाम, केस दर्ज

फर्जी दस्तावेज व दस्तखत करके करोड़ों रुपये कीमत की प्रापर्टी अपने नाम कराने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई भजन सिंह ने बताया कि उसकी पहचान सिविल लाइंस निवासी संजय गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर 48 डी निवासी गुरजीत सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

केस दर्ज कर आरोपित की तलाश जारी

नवंबर 2022 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि उनकी डा हीरा सिंह रोड पर 720 वर्ग गज की एक प्रापर्टी है। आरोपित ने उसके फर्जी दस्तावेज तैयार करवा कर उन पर उसके तथा उसके पिता के फर्जी हस्ताक्षर करके उसे अपने नाम पर करवा लिया और उस पर कब्जा करने का प्रयास किया। मामले की जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर अधिकारियों ने उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button