ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

शराब की आदी महिला ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म

कोलकाता में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला ने अपने घर के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया तो उसे शौचालय की खिड़की तोड़कर बाहर नाले में फेंक दिया। आसपास के लोगों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन बच्चे ने दम तोड़ दिया।

यह है पूरा मामला

महिला की पहचान निकोला स्टेनिसलॉस (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे शौचालय गई थी। इसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के अचानक जन्म से महिला को कुछ समझ नहीं आया और उसने शौचालय की खिड़की तोड़ी और बच्चे को खिड़की से नाले में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने जब खिड़की टूटने की आवाज  सुनी तो देखा कि महिला खिड़की से कुछ फेंक रही है।

इस पर स्थानीय लोगों ने नाले के पास जाकर देखा तो उन्हें नाले में एक नवजात बच्चा दिखाई दिया। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को नाले से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला निकोला और उसका पति जून 2022 से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। बीते साल नवंबर में दोनों ने शादी की थी। दोनों शराब पीने के आदी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और बीते दो से तीन महीने से बहुत कम बातें कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे का जन्म सात महीने में हुआ और उसे गर्भावस्था के दौरान ही चोट लग गई, जिससे खून बह रहा था और महिला ने इसी खून को मासिक धर्म समझ लिया था। पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 315 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button