ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

50 फीसदी कम हुई नमी, बढ़ेगा तापमान

कानपुर | तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। गुरुवार को पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर रहा है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब तापमान लगातार बढ़ता रहेगा।वैसे 15 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की तलहटी तक पहुंचेगा। लेकिन इसका अधिक असर कानपुर परिक्षेत्र में नहीं आएगा। जो थोड़ा-बहुत असर पड़ेगा, उससे हल्के और मध्यम श्रेणी के बादल आएंगे। इससे रात को गर्मी और बढ़ जाएगी।इसके अलावा अभी कोई मौसमी गतिविधियों की संभावना नहीं है। मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस समय माहौल में नमी कम हो गई है। अधिकतम नमी 47 प्रतिशत है और न्यूनतम 19 प्रतिशत। माहौल में नमी न होने से हवाओं में नमी नहीं है।

इससे तपिश और सख्त होगी। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य औसत के आसपास है। उन्होंने बताया कि तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में गर्मी काफी परेशान करेगी।मौसम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आग उगल रहीं सूरज की किरणों के बीच गर्मी से लोग बिलबिला उठे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। अंगोछा, गमछा पहनकर ही लोग घरों से बाहर निकले। मौसम विशेषज्ञों की मानें, तो तापमान और बढ़ेगा।

 

Related Articles

Back to top button