ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

झारखंड में कांस्टेबल ने सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड के हजारीबाग जिले में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में रविवार को एक ट्रेनी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया। कोरा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी बच्ची के घर के पास रह रहा था। शनिवार को बच्ची घर पर अकेली थी, उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर पुलिस कांस्टेबल बच्ची के घर पहुंचा और कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने माता-पिता के घर लौटने पर आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामले की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे  जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने अपराध की पुष्टि की।

 

Related Articles

Back to top button