ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

वाराणसी में दस नए कोरोना केस मिलने से हड़कंप, अब 24 सक्रिय मामले

कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ रहा है। सोमवार को पांच कोरोना मरीज मिले थे, जबकि मंगलवार को संख्या बढ़कर दस पहुंच गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि सोमवार को बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल में दो छात्राएं संक्रमित हुई थीं। उनके संपर्क में आने वाली छात्राओं की जांच कराई गई तो 21 और 20 वर्षीय दो छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिले में मंगलवार को सर्वाधिक दस नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन ऐसे हैं, जो संक्रमितों के संपर्क में आए थे। इससे स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। सीएमओ ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। नए संक्रमितों में बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं, महामना कैंसर संस्थान नरिया की एक युवती भी शामिल है। मार्च से अब तक 34 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 24 सक्रिय मरीज हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ रहा है। सोमवार को पांच कोरोना मरीज मिले थे, जबकि मंगलवार को संख्या बढ़कर दस पहुंच गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि सोमवार को बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल में दो छात्राएं संक्रमित हुई थीं। उनके संपर्क में आने वाली छात्राओं की जांच कराई गई तो 21 और 20 वर्षीय दो छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में पिछले दिनों आए संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले 40 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बेनियाबाग में 31 वर्षीय युवती, नाटी इमली में 29 वर्षीय युवक, महामना कैंसर संस्थान नरिया में स्टाफ क्वार्टर में रहने वाली 28 वर्षीय युवती, श्रीनगर काॅलोनी पहड़िया में 50 वर्षीय, सुंदरपुर उपकार हॉस्पिटल में 67 वर्षीय, सिगरा में 26 वर्षीय और लंका में 77 वर्षीय बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

 

Related Articles

Back to top button