ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

बेटी ‘राहा’ संग कश्मीर से लौटे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बीते साल बेटी ‘राहा’ स्वागत किया था। ‘तू झूठी,मैं मक्कार’ की शूटिंग में व्यस्त रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी बेटी राहा को लेकर दिल खोलकर बातचीत की।आलिया-रणबीर की बेटी को चार महीने की हो चुकी हैं और उनकी लाडली की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में रणबीर कपूर बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उन्होंने अपनी बेटी को गले से लगाया हुआ था। फैंस को रणबीर की बेटी के लिए केयर जरूर पसंद आई, लेकिन उनका ये अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा पोस्ट किये गए इस वीडियो में रणबीर कपूर ने बड़े ही प्यार से अपनी बेटी को गले से लगाया हुआ है। इस वीडियो में सांवरिया एक्टर अपनी बेटी का चेहरा पैपराजी से छुपाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई ऐसे भी लोग मौजूद हैं, जो एक्टर को उनकी बेटी का चेहरा छुपाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘लगता है ये भी बॉलीवुड का नया ट्रेंड है, बच्चों का चेहरा छुपाना’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दुनिया से कुछ अलग हैं क्या आपके बच्चे, इतना नौटंकी क्यों करना है’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कायली जेनर ने अपनी बच्ची की फोटो दिखा दी, ये लोग ऐसा क्यों करते हैं’।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर अकेले ऐसे एक्टर नहीं है, जो मीडिया से अपने बच्चों को दूर रखते हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा भी बेटी की तस्वीर अचानक मीडिया में वायरल होने की वजह से काफी भड़क चुकी हैं। इसके अलावा सोनम कपूर ने भी एक इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा था कि जब उनके बेटे वायु सामने आना चाहेंगे तो वह अपनी शक्ल दिखाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button