ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

नाबालिग से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

बलिया । उप्र के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने ननिहाल रसड़ा से वापस अपने घर लौट रही थी। किशोरी बुधवार देर शाम टेंपो से उतरकर पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी बीच नगरा सीएचसी के पास तीनों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताई। किशोरी की मां किशोरी को लेकर नगरा थाना पहुंची। तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार की भोर तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button