ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

नारायणपुर में नक्सली हमला, आइईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में सुबह करीब 7 बजे DRG और CAF की संयुक्त टीम नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाने की सूचना मिलने पर ओरछा थाना से गश्त के लिए निकली थी। तभी बटुमपारा के टेकरी पर IED ब्लास्ट होने से 16वीं वाहिनी का प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा निवासी जिला जशपुर ब्लास्ट में घायल हो गया तत्काल क्षेत्रको सुरक्षित करके जवान कोप्राथमिक उपचार हेतु ओरछा अस्पताल तक पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इलाके में सर्चिंग जारी है।

लगातार नक्सलियों द्वारा जवानों को टारगेट किया जा रहा है। शनिवार को नक्सली हमले में 3 जवान शहीद हुए थे। रविवार की सुबह गश्त पर निकले जवान आईडी की चपेट में आ गए, जहां प्रधान आरक्षक की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया की नारायणपुर जिले में रविवार की सुबह करीब 7 बजे DRG और CAF की संयुक्त टीम नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाने की सूचना मिलने पर ओरछा थाना से गश्त सर्चिंग के लिए निकली थी। उसी दौरान बटुमपारा के टेकरी पर IED ब्लास्ट होने से 16वीं वाहिनी का प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा निवासी जिला जशपुर ब्लास्ट में घायल हो गया, तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित करके जवान को प्राथमिक उपचार हेतु ओरछा अस्पताल तक पहुंचाया गया। जहां उसे उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। क्षेत्र के आसपास सर्चिंग जारी है।

बता दें कि कल भी जवानों और नक्सलियों के बीच सुकमा में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन जवानों की मौत हुई थी। वहीं जवाब में जवानों ने भी 6 नक्सलियों को मार गिराए जाने की बात सामने आई है।

 

Related Articles

Back to top button