ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

उर्फी जावेद पर आई मुसीबत, सामान लेकर भागा कैब ड्राइवर

अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर खबरों की सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद से कौन नहीं वाकिफ है। इस बार उर्फी अपने स्टाइल और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि अपने साथ हुए खराब अनुभव को लेकर वह सुर्खियां बटोर रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों दिल्ली में हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली में परेशानी भरे अनुभव का सामना करना पड़ा। दरअसल, उन्होंने उबर की कैब बुक की, जिसमें मौजूद ड्राइवर उनका पूरा सामान लेकर भाग गया। घटना की पूरी जानकारी उर्फी ने स्क्रीनशॉट के साथ ट्विटर पर शेयर की है।

उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें उन्होंने उबर के साथ अपने बेहद बुरे अनुभव को शेयर किया। साथ ही, ट्वीट में लिखकर बताया कि @UberINSupport के साथ सबसे खराब अनुभव था।

उर्फी ने अपनी पोस्ट में बताया, ‘छह घंटे के लिए कैब बुक की थी। एयरपोर्ट जाते वक्त रास्ते में लंच करने के लिए रुके। इस दौरान ड्राइवर कार से मेरा सारा सामान लेकर गायब हो गया। मेरे दोस्त ने उस ड्राइवर को फोन किया और उससे बात की, तब वह ड्राइवर एक घंटे बाद पूरी तरह से शराब के नशे में वापस आया।’ उर्फी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उर्फी जावेद की ओर से शेयर किए गए स्क्रीन शॉट में यह साफ देखा जा सकते हैं कि उन्होंने जो कैब बुक की थी उसके लिए उन्होंने 2000 रुपये से भी ज्यादा का पेमेंट कर रखा था। वहीं, स्क्रीनशॉट में ड्राइवर और बुकिंग की सारी जानकारी भी नजर आई। इस खबर को जानने के बाद यूजर्स में भी काफी नाराजगी है और हर कोई उर्फी के लिए सहानुभूति जता रहा है।

 

Related Articles

Back to top button