ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

मूमल मेहर को अक्षरा छात्रवृत्ति में मिलेंगे 25 हजार रुपये

राजस्थान | चौके-छक्के लगाने वाली बाड़मेर जिले के शिव के शेरपुरा कानासर गांव की बेटी मूमल मेहर के खेल कौशल को देखते हुए रूमा देवी सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति के तहत सालाना 25 हजार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रूमा देवी ने कहा कि मूमल उभरती हुई खिलाड़ी है। ये छात्रवृत्ति उसके खेल के विकास के लिए दी गई है। मूमल की प्रतिभा ने हमारी गांव की बच्चियों के सपनों को नई उड़ान दी है। 14 साल की मूमल मेहर 8वीं कक्षा में अध्ययनरत है। उसके पिता मठार खान किसान हैं।

उन्होंने कहा कि ये उभरती प्रतिभा भौतिक साधनों के अभाव में पिछड़े न इसलिए संस्थान ने ग्रामीण अंचल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए ये प्रोत्साहन राशि दी है। उन्होंने बताया कि मूमल मेहर की चचेरी बहन अनीसा बानो (अंडर 19 स्टेट प्लेयर) को भी संस्थान अपनी अक्षरा स्कॉलरशिप योजना से लगातार दो बार 25-25 हजार की स्कॉलरशिप दे चुका है। बलदेव नगर स्थित क्राफ्ट सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में यशोदा चौधरी जोधपुर, राखी राठी, सरपंच सीता देवी, गोविंद सारण, सोनाराम आदि के अलावा मूमल की चचेरी बहन अनिशा बानो भी उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Back to top button