ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी..

कांग्रेस ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने सुदीप रॉय बर्मन को भी टिकट दिया है। सुदीप रॉय बर्मन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।बता दें कि कांग्रेस ने जिन 17 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। उनमें सुदीप रॉय बर्मन, प्रसांता सेन चौधरी, सिस्ता मोहन दास, आशीष कुमारा साहा, गोपाल राय, केशव सरकार, राज कुमार सरकार, सुसांता चक्रवर्ती, अशोक देवबर्मा, अशोक कुमार बैध्या, टिटन पाल, प्रंजीत रॉय, रूबी गोप, दीबा चंद्रा, सत्यबन दास, बिराजीत सिन्हा और चयन भट्टाचार्यजी को टिकट दिया है।

इससे पहले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियांका गांधी, प्रदेश प्रभारी अजय कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, सुदीप रॉय बर्मन, अब्दुल खालिक, सचिन पायलट, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अरविंदर सिंह लवली, दीपा दास मुंशी, विजेंद्र सिंह, बी.वी.श्रीनिवास, नेट्टा डिसूजा समेत 22 अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button