ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा ने पारित किया Maharashtra Lokayukta Bill 2022

महाराष्ट्र विधानसभा ने महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक 2022 पारित कर दिया है। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने 18 दिसंबर, 2022 को लोकायुक्त पर अन्ना हजारे कमेटी की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी थी। महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक 2022 मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के दायरे में लाता है।

शिक्षक प्रवेश परीक्षा में कथित घोटाले को लेकर विपक्ष के सदन से बहिर्गमन करने के कारण विधेयक बिना किसी चर्चा के पारित हो गया। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बिल को एक ऐतिहासिक कानून करार दिया, महाराष्ट्र इस तरह का कानून बनाने वाला पहला राज्य है।विधेयक के अनुसार, मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई भी जांच शुरू करने से पहले विधानसभा की पूर्व स्वीकृति प्राप्त करनी होगी और प्रस्ताव को सदन के तत्काल सत्र से पहले रखा जाना होगा। इस तरह के प्रस्ताव को विधानसभा के कुल सदस्यों में से कम से कम दो-तिहाई सदस्यों द्वारा पारित किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button