ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

 इमरान की पत्नी रेहम ने किया तीसरा निकाह पति मिर्जा 13 साल छोटे 

न्यूयार्क । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने तीसरी बार शादी की है। रेहम ने खुद सोशल मीडिया पर अपने निकाह के बारे में जानकारी दी। रेहम के नए पति का नाम मिर्जा बिलाल है। और वे रेहम से 13 साल छोटे है। अमेरिका में ही रेहम और बिलाल ने एक सादे समारोह में निकाह किया है। रेहम ने इमरान खान से साल 2015 में तलाक लिया था। रेहम खान की तरह मिर्जा बिलाल की भी पहले दो शादियां हो चुकी हैं। मिर्जा बिलाल एक बच्चे के पिता भी हैं।

रेहम ने ट्विटर पर मिर्जा बिलाल के साथ फोटो शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी है। रेहम खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है आखिरकार मुझे वो इंसान मिल गया जिस पर भरोसा कर सकूं। रेहम खान के पति मिर्जा बिलाल पाकिस्तानी मूल के हैं लेकिन वर्तमान में अमेरिका में रहते हैं। मिर्जा बिलाल की उम्र 36 साल है। वह पेशे से पहले एक मॉडल थे और अब कॉरपोरेट जगत में हैं। वहीं रेहम खान 49 साल की हैं जो पत्रकार के साथ-साथ कमेंटेटर भी हैं। रेहम ने साल 2006 में बतौर टीवी होस्ट अपने करियर की शुरुआत की। साल 2008 में उन्होंने बीबीसी में नौकरी शुरू की। जिसके बाद साल 2015 में वे डॉन न्यूज के साथ ‘द रेहम खान शो’ करने लगीं। टिश मूल की पाकिस्तानी पत्रकार और कमेंटेंटर रेहम खान का पहला निकाह 1993 में एजाज रहमान से हुआ था। एजाज के साथ उनका 2005 में तलाक हो गया था। इसके बाद रेहम ने 2014 में इमरान खान से निकाह किया लेकिन एक साल बाद ही 2015 में दोनों का तलाक हो गया था।

Related Articles

Back to top button