ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजनीति

पूर्व विधायक ने छोड़ी कांग्रेस, CM के सामने BJP में शामिल

भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस को शनिवार को करारा झटका लगा है। कांग्रेस में बुंदेलखंड अंचल के प्रमुख नेता और पूर्व विधायक बृज बिहारी पटैरिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सागर के देवरी से विधायक रहे बृज बिहारी पटैरिया को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्‍यता दिलाई। पटैरिया शनिवार सुबह सीएम आवास पहुंचे और भाजपा की सदस्‍यता ली। इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री और सागर की खुरई सीट से विधायक भूपेंद्र सिंह भी उनके साथ थे। गौरतलब है कि बृज बिहारी पटैरिया 1998 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे

Related Articles

Back to top button