ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

पद्मश्री से सम्मानित 89 वर्षीय एचआर केशव मूर्ति का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने और पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का बुधवार को निधन हो गया। केशव मूर्ति ने कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय केशव मूर्ति उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

बता दें कि कि केशव मूर्ति का जन्म गमाका कलाकारों के परिवार में हुआ था और उन्होंने अपने पिता से इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘हम श्री एच.आर. केशव मूर्ति को गमका को लोकप्रिय बनाने और कर्नाटक की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने के उनके प्रयासों के लिए हमेशा याद रखेंगे। उनको कई छात्रों के लिए उनकी प्रेरक सलाह के लिए भी याद किया जाएगा। उनके निधन से दुख हुआ।’ उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’

सीएम बसवराज बोम्मई ने भी दी श्रद्धांजलि
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी मूर्ति के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं को कायम रखने वाले एक विद्वान व्यक्ति के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ’।

Related Articles

Back to top button