ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेना पड़ा भारी, Video वायरल होने पर SP ने किया निलंबित

यूपी पुलिस के जवान अफसरों की लाख नसीहत के बावजूद रिश्वत लेने से बाज आते दिखाई नहीं दे रहे हैं. मामला उन्नाव जिले का है, जहां, यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें साफ दिखाई पड़ रहा है कि वर्दी में पुलिस का एक जवान सामने वाले से बात कर रहा है. इस दौरान उसने पुलिस को रुपये भी दिए हैं. वीडियो सामने आने के बाद अफसरों ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया.

वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के मुताबिक, मामला फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के ऊगू चौकी से जुड़ा है. वायरल वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल वर्दी में ग्रामीणों से बात कर रहा है. इस दौरान सामने वाले ने हेड कॉन्स्टेबल को रुपये दिए. गवाही के कागज को तस्दीक करने के बदले यह रुपये लिए गए हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

हेड कॉन्स्टेबल को किया गया सस्पेंड

इस मामले में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने जांच क्षेत्र अधिकारी सफीपुर को दी है. हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया गया है. इसके पूर्व भी कई बार पुलिस द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिससे पुलिस की काफी किरकिरी होती है.

Related Articles

Back to top button