ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

यमुनानगर: लोहगढ़ को नया स्वरूप देगी हरियाणा सरकार, 1 जनवरी को सीएम रखेंगे आधारशिला

यमुनानगर: सिख धर्म की राजधानी और बाबा बंदा सिंह बहादुर की कार्य स्थली रही लोहगढ़ को हरियाणा सरकार ने नया स्वरूप देने का फैसला लिया है। सीएम मनोहर लाल 1 जनवरी को लोहगढ़ में इसकी आधारशिला रखेंगे। इसके लिए सीएम के अतिरिक्त प्रधान महासचिव अमित अग्रवाल ने आज विभिन्न अधिकारियों के साथ दौरा किया।

बता दें कि यमुनानगर के लोहगढ़ में सिखों की राजधानी बाबा बंदा सिंह बहादुर ने बसाई थी। इस क्षेत्र में देश व देश के विभिन्न इलाकों से आकर सिख अपना शीश नवाते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्र को एवं लोहगढ़ के को नया स्वरूप देने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके लिए अमित अग्रवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस राजधानी के बारे में देश ही नहीं,बल्कि पूरे दुनिया  में पता चल जाए कि यहां किस तरह की व्यवस्थाएं की जा रही है।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरविंदर सिंह व संत कर्म जीत सिंह ने बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर की कर्म स्थली जो सिख राज की राजधानी है को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रयास किए हैं। इसके लिए वह सीएम का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 1 जनवरी को इसकी आधारशिला रखेंगे। यहां म्यूजियम, मार्शल आर्ट का भी निर्माण किया जाएगा। एवं क्षेत्र में पुल एवं सड़कों का भी निर्माण होगा।

Related Articles

Back to top button