ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

बिलासपुर से नागपुर के बीच दौड़ेगी 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन

छत्तीसगढ़: अगर सबकुछ सही रहा तो जल्द ही छत्तीसगढ़ के यात्री देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन वंदे भारत के सफर का मजा ले सकेंगे। इस ट्रेन को बिलासपुर से नागपुर के बीच चलाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव बिलासपुर रेल मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से इसे हरी झंडी भी मिल गई है। हालांकि यह पटरी पर कब आएगी, इसे लेकर समय सारिणी तय नहीं की गई है।

वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा है। बिलासपुर से नागपुर की दूरी 412 किमी है। ऐसे में यह ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे में सफर पूरा करेगी। फिलहाल रेलवे के इस ट्रैक पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकती है। इसे लेकर ट्रायल किया गया था। वहीं जोन अफसरों ने कोचिंग डिपो का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। परिचालन, मैकेनिकल, विद्युत, कमर्शियल विभाग के अधिकारी इसकी तैयारी में जुटे हैं।

पूरी ट्रेन वातानुकूलित श्रेणी की
बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी रफ्तार को 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाए जाने की योजना है। यह पूरी ट्रेन वातानुकूलित श्रेणी की है। इसमें ऑटोमेटिक गेट लगे हैं। ट्रेन में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी लगाए गए हैं। लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में इस्तेमाल होती हैं।

Related Articles

Back to top button