ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

कमरे के अंदर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

रायबरेली: रायबरेली जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता का घर के अंदर शव मिला है। परिजनों की चीख पुकार सुनते ही मौके पर मोहल्ले वासी पर पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा तो अधिवक्ता का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के सामने पंचनामा भर के आगे की कार्रवाई कर रही है।घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर की है। यहां के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह जिसकी उम्र 55 साल थी दीवानी कचहरी में अधिवक्ता थे। किस बात को लेकर उन्होंने कमरे के अंदर फांसी लगा ली है। इस बात का भी खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।कमरा बंद करके लगाई फांसीपरिजनों ने बताया कि कमरे के अंदर अंदर से कमरा बंद करके फांसी लगाई है। किस बात का डिप्रेशन था क्या था यह सब हमें नहीं पता है। अधिवक्ता की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।पुलिस कर रही जांच पड़तालशहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। जहां पर अधिवक्ता का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला है। परिजनों के सामने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button