ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने आप पर किए कड़े प्रहार केजरीवाल को बताया आतंकवाद समर्थक

गिर सोमनाथ| गुजरात में पांच दिन बाद होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए सियासी दलों ने वोटरों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है| भाजपा कांग्रेस और आप समेत राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता रैलियां रोड शो और घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं| शनिवार को गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आप पर कड़े प्रहार किए| योगी आदित्यनाथ ने आप पर प्रहार करते हुए कहा कि गुजरात में दिल्ली से आया नमूना आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक है| जो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करता है और जब भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो भारतीय जवानों से इसका सबूत मांगता है| जबकि पाकिस्तान चीख चीख कर कह रहा है कि भारतीय सैनिकों ने हमारी कमर तोड़ दी है| इसके बावजूद आम आदमी पार्टी को सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहिए| उन्होंने कहा कि आतंकवाद और भ्रष्टाचार आप के जीन्स का हिस्सा है| ऐसे भ्रष्टाचारी और आतंकवाद के समर्थकों को वोट देकर गुजरात की जनता अपने वोट को कलंकित ना करें| योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने कभी सरदार वल्लभभाई पटेल का सम्मान नहीं किया| लेकिन मोदी सरकार ने सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कर उन्हें सच्चा सम्मान किया है| योगी ने कहा कि कांग्रेस और आप ना तो जनता का सम्मान करती हैं और ना ही उनकी सुरक्षा कर सकती हैं| कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक के लिए कभी भी आपकी आस्था का सम्मान नहीं करेगी| उन्होंने सवाल किया कि आपकी आस्था के साथ खिलवाड करने वाली कांग्रेस को गुजरात की जनता वोट देगी? कांग्रेस ने कभी भी डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया| बाबा साहेब आंबेडकर चुनाव में हराने के लिए कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी|

Related Articles

Back to top button