ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

खालसा एड के संस्थापक व टीम से की मुलाकात; इंस्टाग्राम पर तस्वीरें वायरल

चंडीगढ़: खालसा एड के फाउंडर से मिलते मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह।सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर बेटे के समर्थकों से मिलने और उनके साथ न्याय मांगने के लिए शुक्रवार को ब्रिटेन रवाना हो गए हैं। इससे पहले दोनों मशहूर पंजाबी गायक बेटे सिद्धू मूसेवाला के लिए UK में निकाले कैंडल मार्च और प्रदर्शन में भाग लेने गए थे।बेटे के हत्या मामले में इंसाफ की मांग करते हुए बलकौर सिंह पत्नी के साथ ‘खालसा एड’ के प्रमुख से मिले, जो दुनिया भर में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के पीड़ितों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। बलकौर सिंह और उनकी पत्नी की तस्वीरें रोजाना वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में दोनों ने बीते वीरवार को खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह और उनकी टीम से मुलाकात की। इस संबंध में खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट की हैं।फोटो शेयर की राजनेताओं से इंसाफ की अपीलरवि सिंह ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि वह ऐसे साहसी लोगों से मिलने के लिए आभारी हैं, जो हार मानने का मतलब नहीं जानते। उन्होंने पंजाब के राजनेताओं से सिद्धू मूसेवाला के हत्या मामले में इंसाफ दिलाने की अपील की। रवि सिंह ने लिखा, “कल हम, अन्य संगत के साथ, शुभदीप सिंह @sidhu_moosewala के साहसी और प्रेरणादायक माता-पिता से मिलकर प्रेरित हुए। उनकी ताकत और विनम्रता शब्दों से परे है। मुझे पूरी उम्मीद है कि पंजाब के सभी राजनेता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होंगे।कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पत्नी से मिलेइससे पहले बलकौर सिंह और उनकी पत्नी मृतक कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पत्नी और परिवार से मिले थे। संदीप नंगल अंबिया की नकोदर में एक कबड्‌डी मैच के दौरान सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा सिद्धू के परिजनों ने कनाडाई रैपर बर्ना बॉय से भी मुलाकात की, जो सिद्धू मूसेवाला के साथ सहयोग करने और एक साथ एक गीत जारी करने को तैयार थे।

Related Articles

Back to top button