ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

पांच माह पूर्व आरोपियों ने पैसे के लिए किया था अपहरण, गिरफ्तारी के डर से किया सरेंडर

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने फिरौती के मामले में जेल में बंद आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए हथियार, पांच माह पूर्व घटना को अंजाम देने का आरोप।आजमगढ़ जिले में पांच माह पूर्व अपहरण के मामले में जेल में बंद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है। मामले की विवेचना में जुटी मेंहनगर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मेंहनगर के प्रभारी बसंतलाल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। और फरार आरोपियों के घर 82 की नोटिस भी चश्पा कर दी गई। कुर्की के डर से मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों ने 14 नवंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल से लाकर हथियार रिकवर कराकर वापस जेल भेज दिया।यह था मामलाआजमगढ़ जिले के रहने वाले राम प्रकाश निराला अपने ड्राइवर वशिष्ठ चौहान के साथ जुलाई माह में प्रयागराज जा रहे थे। प्रयागराज से पहले सहसो के पास पहुंचते ही आरोपी गाड़ी सहित इन दोनों लोगों को अपहरण कर लेकर अपने रिश्तेदार मीना सिंह के घर ले गए। वहां से प्रत्येक व्यक्ति को छोड़ने के लिए पांच लाख प्रति व्यक्ति पैसे की डिमांड की गई। अपहरकर्ताओं ने राम प्रकाश की पत्नी को फोन कर यह डिमांड की थी। पत्नी ने इस बात की शिकायत जिले के एसपी अनुराग आर्य से की। एसपी अनुराग आर्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतापगढ़, आजमगढ़ और प्रयागराज की एसओजी टीम को कोआर्डिनेट करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी करवा दी। इस छापेमारी की खबर मिलते ही आरोपी फरार हो गए और अपहत लोगों को मुक्त करा लिया गया था। मामले की जांच कर रहे मेंहनगर के प्रभारी बसंतलाल लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रहे थे। हालांकि 14 नवंबर को आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कानून प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों को आज जेल से लाकर उनकी निशानदेही पर हथियारों को बरामद किया गया। आरोपियों में मीना देवी, विकास पटेल, अविनाश पटेल, राज सिंह जेल में बंद हैं।

Related Articles

Back to top button