ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

महानगर मुंबई में खसरे से हुई 12 वीं मौत 

मुंबई ।  महानगर मुंबई में खसरे के कारण एक आठ माह के बच्‍चे की मौत हो गई है। खसरे के कारण इस वर्ष शहर में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें मुंबई में मंगलवार को खसरे के 20 नए मामलों की पुष्टि हुई थी वहीं इसके कारण कल एक साल के बच्‍चे की मौत हुई थी। बृहन्‍नमुंबई महानगर पालिका के अनुसार इस वर्ष 1 जनवरी से मुंबई में अब तक 200 से अधिक लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं। बीएमसी की ओर से कहा गया है कि खसरे के प्रकोप के चलते सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे नौ माह से 5 साल तक के बच्‍चों का वैक्‍सीनेशन कराएं।
भिवंडी ठाणे का 8 महीने के आंशिक रूप से इम्युनाइज्ड बच्चे को खसरा होने का संदेह था। उसकी इलाज के दौरान मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। बच्चे को बुखार आया और पूरे शरीर में दाने निकल आए। उसे सांस लेने में परेशानी होने पर बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई उपायों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका। कल रात में 9:15 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
मुंबई शहर के 24 वार्डों में से 10 में करीब 21 स्थानों पर खसरा फैलने की सूचना मिली है। वर्तमान में मुंबई में आठ अस्पतालों में इस बीमारी का इलाज चल रहा है।
ऐहतियात के तौर पर अंधेरी के सेवनहिल्‍स अस्‍पताल के 120 बेड्स को खसरे के मरीजों के लिए रिजर्व रखा गया है इसमें 100 ऑक्‍सीजन बेड 10 वेंटीलेटर और 10 आईसीयू बेड्स शामिल हैं। पिछले दो वर्षों से यह अस्‍पताल कोविड-19 अस्‍पताल के तौर पर संचालित हो रही थी।
केंद्र का कहना है कि बिहार गुजरात हरियाणा झारखंड केरल और महाराष्ट्र के कुछ जिलों से खसरे के मामलों में वृद्धि सार्वजनिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से खास चिंता का विषय है। बचाव की तैयारियों और खसरे के प्रकोप से निपटने के लिए राज्यों को सलाह जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button