ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

विधायक ने की ‘लव जिहाद’ मामलों में कड़ी सजा की मांग

लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जघन्य अपराधों से निपटने के लिए राज्य के कानूनों में संशोधन करने और ‘लव जिहाद’ के लिए ‘कड़ी’ सजा प्रस्तावित करने का आग्रह किया है। छह पन्नों के पत्र में सिंह ने यूपी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 में संशोधन की मांग की। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के मामलों में प्रलोभन की परिभाषा को व्यापक बनाने की आवश्यकता है और इसमें शादी, शादी का वादा या दांपत्य संबंध या लिव-इन संबंध शामिल होना चाहिए।

सिंह के पत्र की एक प्रति केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को भी भेजी गई है।

विधायक इस साल मई में दिल्ली के महरौली इलाके में 27 वर्षीय श्रद्धा विकास वाकर की उसके साथी आफताब अमीन पूनावाला (28) द्वारा कथित तौर पर हत्या का जिक्र कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार पूनावाला ने कथित तौर पर वाकर का गला घोंट दिया था और उसकी लाश के 35 टुकड़े कर दिए थे और उसे जंगल में फेंक दिया था।

लखनऊ के सरोजनी नगर के विधायक सिंह ने लिखा, इस तरह के जघन्य अपराध नियमित आपराधिक कृत्यों के रूप में माने जाने के लायक नहीं हैं। ऐसे मामलों की जांच व सुनवाई व सजा फास्ट-ट्रैक के आधार पर किया जाना चाहिए।

विधायक ने कहा, भविष्य में इस तरह के अपराधों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक है कि हम जांच और मुकदमे के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम अपनाएं। केस दर्ज होने के 60 दिनों के भीतर जांच पूरी हो जाए और उसके बाद 60 दिनों के भीतर उसकी सुनवाई पूरी कर ली जाए।

Related Articles

Back to top button