ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

केविन कॉनरॉय का 66 साल की उम्र में निधन

एनिमेटेड सीरीज में बैटमैन के किरदार की आवाज बनने वाले एक्टर और वॉइस आर्टिस्ट केविन कॉनरॉय का 66 साल की उम्र में निधन हो गया । एक्टर के निधन की जानकारी केविन के साथ बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज में काम करने वाले को-स्टार डायने पर्सिंग ने दी । इस खबर को वार्नर ब्रदर्स एनिमेशन द्वारा भी कंफर्म किया गया । रिपोर्ट्स की मानें तो केविन कॉनरॉय एक लम्बे समय से कैंसर जैसी बीमारी से लड़ रहे हैं । एक्टर के निधन के बाद वार्नर ब्रदर्स द्वारा एक स्टेटमेंट भी जारी किया गया, जिसमें केविन के निधन पर उन्होंने अपना दुःख व्यक्त किया।

वार्नर ब्रदर्स द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट में मार्क हैमिल, जिन्होंने कई प्रोजेक्ट में बैटमैन के किरदार के अपोजिट जोकर के कैरेक्टर के लिए अपनी आवाज दी थी, उन्होंने एक्टर के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा, ‘ केविन एक परफेक्शनिस्ट थे। वह इस धरती पर मेरे पसंदीदा इन्सान थे, और मैं उनसे भाई की तरह बात करता था। वह अपने आसपास के लोगों की बहुत ही केयर करते थे। वह जो भी करते थे उसमें उनकी सच्चाई नजर आती थी। जब भी मैं उन्हें देखता था या फिर उनसे बात करता था, तो मेरे अन्दर एक अलग ही जोश भर जाता था’। मार्क हैमिल के अलावा बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज के राइटर पॉल दिनी ने भी बैटमैन की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

केविन कॉनरॉय ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक में लाइव एक्शन एक्टर के तौर पर की थी। थिएटर वर्ल्ड की तरह रुख करने से पहले उनका शो ओपेरा अनदर वर्ल्ड में हुआ था। साल 1992 में उन्होंने पहली बार अपनी वॉइस दी थी, जिसके बाद उन्होंने फेमस सीरीज बैटमैन के लिए अपनी आवाज दी। बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज ने उन्हें ब्रूस वायने उर्फ बैटमैन के रूप में खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। बैटमैन से जुड़े कलाकारों के अलावा अन्य स्टार्स ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button