ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

पंजाब विजिलेंस ने सरपंच को किया गिरफ्तार; पुलिसकर्मी के नाम पर ली रिश्वत

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत पुलिस कर्मियों के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में एक गांव के सरपंच को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच की पहचान SAS नगर के गांव मट्‌टरां निवासी हरजीत सिंह गुल्लू के रूप में हुई है। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी सरपंच के खिलाफ थाना डेराबस्सी के गांव बरौली निवासी सरबजीत कौर ने CM की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की पड़ताल और पेश किए गए सबूतों की जांच की गई। इसमें पता लगा कि आरोपी सरपंच ने शिकायतकर्ता से SAS नगर के सोहाना पुलिस थाना के एक मामले में इंसाफ दिलाने के लिए एक पुलिसकर्मी को 10 हजार रुपए रिश्वत देने के लिए थे। आरोप सही पाए जाने पर सरपंच के खिलाफ बीती 9 नवंबर को उडन दस्ता-1, SAS नगर के पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया। फिलहाल मामले की आगामी पड़ताल जारी है।

Related Articles

Back to top button