ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

गौतम बुद्ध नगर: नोएडा की थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। यह चोर रेकी करने के बाद घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। साथ ही उसने अपने पड़ोसी के घर के ताले की दूसरी चाबी बनाकर उसके घर में भी चोरी की थी।पुलिस ने चोरी के गहने बरामद कर लिए हैं।नोएडा की थाना सेक्टर 20 पुलिस ने थाना सेक्टर 31 के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इसका नाम आफताब है जो निठारी सेक्टर 31 का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के सोने व चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया है।पड़ोसी के घर में की थी चोरीदरसअल, यह बड़े ही शातिर किस्म का चोर है। यह निठारी में रहा करता था, तब अपने पड़ोस में रहने वाले यूनुस खान के घर के ताले की दूसरी चाबी बनवा ली और उस चाबी से 20 और 21 अक्टूबर को सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिया।पीड़ित ने दर्ज कराया था केसघरवालों को चोरी के बारे में कुछ दिन बाद पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान आफताब को गिरफ्तार कर लिया।थाना सेक्टर 20 प्रभारी ने बताया कि आज एक शातिर चोर आफताब को गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button